Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा(Garhwa) के NH-39 पर बीती देर रात ऐसा हादसा हुआ, जिसने खुशियों को मातम में बदल दिया। खजुरी गांव के पास मवेशी लदे एक अनियंत्रित पिकअप और बुलेट बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गये और दोनों युवक दूर जा गिरे।
Garhwa में एक साथ बुझ गये दो चिराग
मृतकों की पहचान विशाल कुमार (18), निवासी हरादाग और मनीष कुमार (25), निवासी छवनवां टोला के रूप में हुई है। दोनों मेराल में तिलक समारोह से लौट रहे थे और एक रिश्तेदार को स्टेशन(Garhwa) छोड़कर वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सबसे दर्दनाक पहलू यह सामने आया कि मनीष की शादी 19 मई को तय थी, घर में शहनाई की तैयारी चल रही थी, लेकिन एक झटके में सब कुछ खत्म हो गया। वहीं विशाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और दुर्घटना की जांच जारी है।
इसे भी पढ़े :JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, टॉपर्स कौन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े :UP 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, किसने किया टॉप… जानें
इसे भी पढ़े :West Bengal : पश्चिम बंगाल में मतदान, कहीं-कहीं हिं’सा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :Delhi : IRS अधिकारी की बेटी मा’री गई, चौंकाने वाले खुलासे…
इसे भी पढ़े :Delhi : IRS अधिकारी की बेटी मा’री गई, चौंकाने वाले खुलासे…








