Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने लंबे अर्से से फरार बलवंत जी उर्फ छोटू कुमार एवं गिरेंद्र को धर लिया। ये दोनों चतरा के क्रमशः हंटरगंज एवं गिद्धौर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। इन दोनों पर कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में आगजनी और हाईवा वाहन में आग लगाने की घटना में शामिल रहने का इल्जाम है। इस संबंध में हजारीबाग के कटकमसांडी थाना (कांड संख्या 177/19) में केस दर्ज है। लंबे अर्से से फरार इन दोनों बदमाशों को खोज निकालने का टास्क DSP मुख्यालय को दी गई थी। गठित स्पेशल टीम बीती देर रात कार्रवाई करते हुये दोनों वांटेड को अरेस्ट कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बलवंत जी उर्फ छोटू कुमार के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है। टीम में कटकमसांडी के थानेदार अनुपम प्रकाश, SI बिरसा कुजूर, आरक्षी राम स्वरूप दांगी, आरक्षी थानेेश्वर रविदास और चालक नंदलाल कुमार शामिल रहे।








