kohramlive desk : दो अमेरिकी सांसदों ने क्लाइमेट चेंज से निपटने में इंडिया की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया है। अमेरिका के एक टॉप कांग्रेस सांसद फ्रैंक पैलोन ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने की लड़ाई में भारत एक अहम साझेदार है। सांसद ने यह बात अमेरिका के विदेश दूत जॉन कैरी की हाल में की गई भारत यात्रा की सराहना करते हुए कही। पैलोन ने ट्वीट कर कहा है, ‘मुझे प्रसन्नता है कि वैश्विक उत्सर्जन लक्ष्यों को प्राप्त करने में अमेरिका-भारत के सहयोग पर चर्चा करने के वास्ते कैरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के अर्थ डे सम्मेलन के लिए भारत सम्माननीय भागीदार है।
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur के #XLRI मैनेजमेंट में #CoronaBlast, एक साथ 46 स्टूडेंट्स मिले कोरोना +ve
मर्के ने इंडियन पीएम मोदी से कैरी की मुलाकात पर जताई प्रसन्नता
सांसद इड मर्के ने ट्वीट किया, ‘मेरे मित्र कैरी को इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करते देख कर प्रसन्नता हुई। विश्व के शीर्ष दूसरे और तीसरे नंबर के प्रदूषक अमेरिका और भारत 2050 में पूरी दुनिया में कॉर्बन-डाई-ऑक्साइड का उत्सर्जन शून्य पर लाने में विश्व की अगुवाई कर सकते हैं और उन्हें ऐसा करना चाहिए।’
इसे भी पढ़ें :रिलायंस जियो के प्लांस के साथ फ्री में देखिए आईपीएल मैच










