Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण(Chouparan) में रात की खामोशी उस वक्त चीखों में बदल गई, जब चोरदाहा पेट्रोल पंप के पास करीब 1 बजे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि BR02GA 2013 ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
Chouparan पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव अभियान तुरंत शुरू हुआ और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायल ड्राइवर की पहचान 38 साल के राजू यादव के रूप में हुई। वह देवनिया, बाराचट्टी का रहनेवाला है। प्राथमिक इलाज के लिए उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रक झारखंड से बिहार की ओर जा रहा था।
इसे भी पढ़े : रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में मचा तहलका, पहुंचे SSP… देखें
इसे भी पढ़े : पहले पिता को फोन पर अपनी लोकेशन बताई, फिर आई दर्दनाक खबर…








