- यूपी के तस्करों को अफीम बेचने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
चतरा : चतरा पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सदर थाना पुलिस ने 7 किलो अफीम के साथ यूपी के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अफीम तस्करों में यूपी के बांदा जिले के परशहर गांव निवासी राजा प्रसाद व कुशीनगर जिले के खानटोला गांव निवासी शैलेश यादव का शामिल है। उक्त जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा को सूचना मिली थी कि यूपी के कुछ तस्कर चतरा से अफीम खरीद कर एक कंटेनर में रख यूपी ले जाने वाले हैं। उक्त सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने टीओपी के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। शुक्रवार की देर रात नागालैंड नंबर की एक कंटेनर पहुंची, जिसमें एक प्लास्टिक के डिब्बे में 7 किलो अफीम बरामद किया गया। कंटेनर पर सवार राजा प्रसाद व शैलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। टीम में एसआई दिनेश हेंब्रम, सुशील टुडू व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्वीर, देखिए दिखता है कैसा
पैडलरों को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस
एसडीपीओ ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि जांच के क्रम में पाया गया कि जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर गांव के रहने वाले पिंटू दांगी, सुरेंद्र दांगी, संदीप वर्मा व सुमन राणा ने यूपी के तस्करों को अफीम बेचा था। गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है, जबकि तस्करों को अफीम उपलब्ध कराने वाले अफीम पैडलरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद अफीम का मूल्य लगभग दस लाख रुपए है।
इसे भी पढ़ें : Naxal Attack @Chhattisgarh : IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, 9 जवान घायल
सोने की चेन और नगद के साथ दो चोर गिरफ्तार
शनिवार को पुलिस ने दो चोरों को भी गिरफ्तार किया। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के सोने का चेन, रोल गोल के आभूषण के साथ 29 हजार दो सौ रुपया नकद बरामद किया।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली...






