spot_img
spot_img

एक ही ब्रांड के दो स्‍मार्टफोन, कीमत भी लगभग सेम, जानें आपके लिए अधिक यूजफुल कौन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : हम इससे वाकिफ हैं कि पोको के स्मार्टफोन के यूजर इंटरफेस काफी हद तक शाओमी के स्मार्टफोन की तरह होते हैं। हाल ही में पोको इंडिया ने Poco M3 Pro 5G को भारत में लांच किया है। इसकी बिक्री 14 जून से शुरू है। Poco M3 Pro 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। दूसरी तरह Redmi Note 10 (रिव्यू) सीरीज को शाओमी ने इसी साल मार्च में इंडिया में लांच किया था। रेडमी नोट 10 सीरीज के तहत भारतीय बाजार में फिलहाल चार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। Redmi Note 10 अपनी सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है और इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। कायदे से देखा जाए तो दोनों फोन एक ही ब्रांड के हैं लेकिन फीचर्स के मामले में दोनों अलग-अलग भी हैं। तय आपको करना है कि आपके लिए ज्‍यादा उपयोगी कौन है।

Read More : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह पर CM का बड़ा फैसला, अब मॉल खोलने के साथ कई छूट…

कीमत में मामूली अंतर, फीचर अलग-अलग

Poco M3 Pro 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है।

Read More : अनाथ हो गए चार भाई-बहन, डेड बॉडी भी मिली तो पैरवी से, बाप का हो गया खून, मां को निगल गया कोरोना…

ब्राइटनेस और रिजॉल्‍यूशन

Redmi Note 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 मिलेगा। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 1100 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Adreno 612 GPU है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Read More : खूब खून पसीना बहाया, फिर भी मन दुखी (Video)

कैमरे की अलग-अलग खासियत

Redmi Note 10 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 सेंसर है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Poco M3 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ नाइट मोड, एआई कैमरा, मूवी फ्रेम, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड के अलावा एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा।

Read More : हाइवा लूटकर भाग रहे थे नकाबपोश, कीचड़ में फंसा तो बिगड़ गया सारा खेल…

बैटरी के अलग-अलग फीचर

Redmi Note 10 में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, IR, USB टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में सेल्फ क्लिनिंग स्पीकर है। Redmi Note 10 में 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। Poco M3 Pro 5G में एआई फेस अनलॉक के अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, 4G, NFC, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक और USB टाईप-C पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।