kohramlive desk : मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के मौजूदा हालात को देखते हुए गरीबों को अगले दो माह का अनाज मुफ्त देने का फैसला किया है। इसके लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर
गरीब कल्याण अन्न योजना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार ने अगले दो महीने (मई और जून) के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम मुफ्त अनाज देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार की इस पहल से 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
Read More :मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
पीएम ने मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक
बता दें कि देश में कोरोना महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है। कई राज्यों में बेड्स से लेकर ऑक्सीजन तक की कमी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने शुक्रवार को कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। बैठक में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल और दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
Read More :Father बनने के बाद बदल जाती है Life, Illustrations से समझिए कैसे














