रांची : सड़क पर लोगों ने बुलेट सवार दो लोगों को तड़पते देखा। दोनों खून से लथपथ पड़े थे, दर्द से कराह रहे थे। आसपास के लोगों और सड़क से गुजर रही लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में वहां से गुजर रही पल्स हॉस्पिटल के एंबुलेस को रोकर दोनों का वहीं प्राथमिक उपचार कराकर अस्पताल भेजा गया। एक की हालत गंभीर है। यह हादसा रांची के कांके थाना क्षेत्र के जुमार पुल के ऊपर हिंदुस्तानी ढाबा के पास हुआ। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं बुलेट सवार दोनों कौन हैं, इसकी भी पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई। बुलेट का नंबर है JH01-EC-3517।
















