spot_img
spot_img

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची(Ranchi) पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर हैं। इनके पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक काले रंग की गाड़ी से कुछ अपराधी किसी खतरनाक इरादे से खलारी से मैक्लुस्कीगंज के तरफ जाने की फिराक में है। इस सूचना पर आगे का टास्क मैक्लुस्कीगंज थाना के गश्ती दल को दिया गया।

Ranchi के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से अरेस्ट 

इसके बाद सब-इंस्पेक्टर डेगन कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ चिनाटांड के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दरम्यान एक काले रंग की कार आती दिखाई दी, जिसे गश्ती दल द्वारा रोका गया। कार में सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू के कमर में खोसा हुआ एक 7.65 एमएम का लोडेड पिस्टल मिला। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे हथियार लेकर बालूमाथ किसी शादी समारोह में जा रहे थे। वहीं, दोनों अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। दोनों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है, मिले इनपुट पर पुलिस आगे का काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी को ट्रंप ने किया कॉल, 40 मिनट तक हुई बात… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : Railway ने खोला खजाना, इतनी सारी स्पेशल ट्रेनें… देखें लिस्ट

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली...

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख...

अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों...

संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...

अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...