spot_img

Twitter ला रहा है बर्डवॉच, गलत सूचना पर लगेगी रोक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : Twitter पर कई संदेश गलत सूचना वाले भी होते हैं। इससे कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर कंपनी के पास कई शिकायतें भी मिल चुकी हैं। Twitter भी इसे रोकने के लिए प्रयासरत रहा। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस गलत सूचना से मुकाबला करने के लिए ही एक नया टूल लाया जा रहा है। इस नए टूल का नाम है बर्डवॉच।

क्या-क्या सुविधा देगा यह टूल

यह फीचर यूजर को tweets पर फ्लैग का इस्तेमाल करने, ट्वीट्स पर संदेह होने की स्थिति में नोट्स को जोड़ने और ट्वीट्स के संभावित नुकसान का अनुमान लगाने के लिए सर्वे की सुविधा देता है। इस फीचर को सबसे पहले जेन मनचुन वोंग (@wongmjane) ने अगस्त माह की शुरुआत में स्पॉट किया था। सोशल मीडिया सलाहकार मैट नवरा (Matt Navarra) ने भी पिछले सप्ताह इस फीचर से जुड़े एक स्क्रीनशॉट को साझा किया था, जिसमें एक ट्वीट के नीचे छोटा-सा दूरबीन आइकन (binoculars icon) दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें : BJP-AJSU आने वाले सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी

ट्वीट में नोट्स जोड़ने की सुविधा

इस आइकन की मदद से वे एड टू बर्डवॉच (Add to Birdwatch) फीचर को एक्सेस करने में सफल रहे। अपने ट्वीट में जेन मनचुन वोंग ने यह भी दिखाया था कि कैसे बर्डवॉच (Birdwatch) फीचर यूजर को ट्वीट में नोट्स जोड़ने की सुविधा देता है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा या फिर कुछ खास यूजर्स के लिए। मगर यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि Twitter किस तरह से इस प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना पर प्रतिबंध लगाने में सफल रहता है।

इसे भी पढ़ें : SDM सौम्या को सलाम : गोद में 22 दिन की बेटी लिये कर रहीं काम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।