UP : कानपुर के नौबस्ता इलाके में एक पिता ने अपनी ही 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुई। धारदार हथियार से दोनों बच्चियों की हत्या की गई। संदेही कातिल पिता शशि रंजन मिश्रा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। दोनों बच्चियां गहरी नींद में थीं। तभी उन पर हमला किया गया। वारदात के वक्त घर में मां और छोटा भाई भी मौजूद थे। भोर में करीब 4.30 बजे पुलिस को सूचना मिली। PRV टीम पहुंची तो बच्चियां मृत मिलीं। मौके पर मौजूद संदेही कातिल पिता को अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पूछताछ जारी, दोनों बच्चियों की हत्या क्यों की गई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने खुलासा किया कि संदेही कातिल मूल रूप से बिहार के रहने वाला है। मिश्रा ने खुद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। मां रेशमा गहरे सदमे में, अभी उनका बयान नहीं लिया जा सका है।
इसे भी पढ़ें : 60% हुआ DA, सरकारी मुलाजिमों की सैलरी बढ़ी…
इसे भी पढ़ें : SP : कमान संभालते ही एक्शन मोड में हजारीबाग के नये SP












