spot_img
spot_img

मिशेल ओबामा को ट्वीट कर Javed Akhtar ने लिखा- मैं आपका कोई दीवाना फैन नहीं बल्कि

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और कवि जावेद अख्तर(Javed Akhtar)अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। हमेशा अपनी बातों के कारण सुर्खियों में रहने वाले जावेद अख्तर इस बार अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से एक खास निवेदन की वजह से चर्चाओं में आ गए हैं। जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की धर्मपत्नी मिशेल ओबामा से एक निवेदन किया है, जो सबको अचंभित कर रहा है।

Javed Akhtar ने ट्वीट कर मिशेल ओबामा से कहा…

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस में लौटने की अपील की है। आपको बता दें, मिशेल इन दिनों अपनी किताब ‘द लाइट वी कैरी’ का प्रचार-प्रसार करने में लगी हुई हैं। यह किताब 15 नवंबर को रिलीज की जाएगी, जिससे पहले मिशेल इसके प्रमोशन के लिए वाशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया, अटलांटा, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स जैसे शहरों का दौरा करेंगी। मिशेल ने अपनी इस किताब के प्रमोशन के सिलसिले में एक ट्वीट किया था, जिस पर जावेद ने कमेंट कर उनसे यह अपील की है।

अपने दौरे की जानकारी देने के लिए मिशेल ने ट्वीट किया था। इसी ट्वीट पर जावेद अख्तर ने कमेंट कर अपनी दिली इच्छा अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला से व्यक्त की और लिखा, ‘डियर मिशेल ओबामा, मैं आपका कोई यंग दीवाना फैन नहीं हूं बल्कि मैं एक 77 साल का बुजुर्ग लेखक और कवि हूं,जो भारत से है। कोई भी भारतीय मुझे मेरे नाम से जानता होगा। मैडम कृपया मेरे शब्दों को गंभीरता से लें, न केवल अमेरिका बल्कि दुनिया आपको व्हाइट हाउस में देखना चाहती हैं। आपको इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए।’ जावेद अख्तर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

Javed Akhtar के इस ट्वीट के पीछे की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई

जावेद अख्तर के इस ट्वीट के पीछे की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है क्योंकि इसका कारण तो सिर्फ वह ही जानते होंगे की आखिर ऐसा उन्होंने क्यों किया। आपको बता दें इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन हैं और वह अपनी पत्नी के साथ व्हाइट हाउस में रहते हैं। मिशेल ओबामा ने अपने पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ व्हाइट हाउस छोड़ दिया था। गौरतलब है ओबामा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने थे और मिशेल पहली ऐसी अफ्रीकी-अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने अमेरिका की प्रथम महिला का स्थान पाया था।

इसे भी पढ़ें :Sukanya Samriddhi Yojana में है खाता तो आई बड़ी खुशखबरी

इसे भी पढ़ें :अब आसानी से पता चल सकेगा कि खरीदी गई दवा असली है या नकली, जानिए प्रोसेस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...