तेज धारदार हथियार से की गई थी टुना की ह’त्या…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी थाना क्षेत्र में हुये रंजीत महतो उर्फ टुना की हत्या का खुलासा करते हुये पुलिस ने दो अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया। वारदात बीते 31 अक्टूबर की शाम ग्राम कदमा के डहूपीढ़ी के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार, मृतक रंजीत महतो उर्फ टुना रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के गिरजाटोली महावीर कॉलोनी का रहनेवाला था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुये फौरी कार्रवाई करते हुये संदेही गुनहगारो को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल भुजाली भी बरामद कर ली गई। घटना के समय पहने गये कपड़ों का जला हुआ अवशेष बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराधियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश में अपने कपड़े जलाने का प्रयास किया था। फॉरेंसिक टीम द्वारा बरामद जले हुये कपड़ों के अवशेष और हथियार को साइंटिफिक एविडेंस के रूप में जांच के लिये भेजा गया है। खूंटी SP मनीष टोप्पो ने कहा कि “यह हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी, लेकिन पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय जानकारी के आधार पर महज कुछ ही दिनों में पूरे प्रकरण का उद्भेदन कर लिया है। अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिये चार्जशीट शीघ्र दायर की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...