spot_img
spot_img

ट्रम्प के पोस्ट ने मचा दी सनसनी… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा कर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। पोस्ट में ट्रंप ने अपनी आधिकारिक तस्वीर के साथ खुद को अमेरिका का 45वां और 47वां राष्ट्रपति बताते हुये यह भी लिखा कि वे मौजूदा समय में वेनेज़ुएला के ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ हैं। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका वेनेज़ुएला को तब तक “चलायेगा” जब तक वहां सुरक्षित और समझदारी भरा बदलाव नहीं हो जाता। उनके मुताबिक, अमेरिका यह जोखिम नहीं ले सकता कि वेनेज़ुएला पर कोई और कब्जा कर ले, जिससे वहां के लोगों का नुकसान हो।

TRUMP ACTING PRESIDENT OF VENEZUELA

ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेज़ुएला के अंतरिम अधिकारी अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई-क्वालिटी तेल देंगे, जिसे बाजार मूल्य पर बेचा जायेगा। इस धन को अमेरिका और वेनेज़ुएला—दोनों के हित में इस्तेमाल करने की बात कही गई है। ट्रंप के अनुसार, इस योजना को लागू करने के निर्देश एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट को दिये गये हैं और तेल को सीधे अमेरिका लाया जायेगा। इस बीच, वेनेज़ुएला की उपराष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिगेज के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने की भी जानकारी सामने आई है। ट्रंप के बयानों और दावों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियायें देखी जा रही हैं, खासकर ऐसे समय में जब वेनेज़ुएला का तेल उद्योग पहले से ही राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...