spot_img
spot_img
spot_img

ट्रंप बोले, कुछ बड़ा हो सकता है, ईरान-इजरायल जंग में उबाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ईरान और इजरायल के बीच छठे दिन भी जर्बदस्त जंग जारी है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चौंकाने वाला बयान देते हुये कहा, “मैं कुछ कर सकता हूं, नहीं भी… कोई नहीं जानता।” इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय तनाव और बढ़ा दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने बातचीत की पेशकश की थी, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने इशारा किया कि अगले हफ्ते अमेरिका कुछ बड़ा कदम उठा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को तंज कसते हुये कहा, “गुड लक!” ट्रंप ने खुलासा किया कि अमेरिका को खामेनेई की लोकेशन तक पता है, हालांकि फिलहाल उन्हें मारने का इरादा नहीं है। उनका दो टूक संदेश, ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करना होगा और परमाणु हथियार कभी नहीं मिलेंगे।

दूसरी ओर, खामेनेई ने पलटवार करते हुये कहा कि “ईरान कभी नहीं झुकेगा। अगर अमेरिका ने हमला किया तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी।” अब तक इस जंग में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 585 ईरान में मारे गये हैं। ईरान ने इजरायल पर पहली बार Fattah-1 हाइपरसोनिक मिसाइल दागी, जबकि इजरायल ने तेहरान और उसकी खुफिया एजेंसी के मुख्यालय पर हमला बोला।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...