गिरिडीह : ट्रक और ट्रेलर में हुई टक्कर। ट्रक के Driver की मौत। ट्रेलर का ड्राइवर और ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा हुआ गिरिडीह के निमियाघाट थाने के इसरी बाजार के पास जीटी रोड पर। दुर्घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इसे भी पढ़ें : हथियार लहराते Bike से आए तीन उग्रवादी, पुल का काम रुकवाया
हादसे के बाद रोड जाम
मृतक ट्रक चालक की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई। वे बिहार के औरंगाबाद के हसनपुर का रहने वाला था। वहीं घायल ट्रक का खलासी विवेक कुमार अरवल का रहने वाला है और ट्रेलर ड्राइवर बबलू इटावा का रहने वाला है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
इसे भी पढ़ें :आठ साल के मासूम को ट्रक ने कुचला, कर रहा था Road क्रॉस
Driver के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क जाम हो गई। दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इसे भी पढ़ें : दाऊद के गुर्गों का भी पनाहगार बना झारखंड, गिरफ्तार कुट्टी ने उगले राज
इसे भी पढ़ें :सरकार के एक साल पूरे, CM हेमंत ने किया 171 योजनाओं का उद्घाटन








