spot_img
spot_img
spot_img

मजदूरों की 10 सूत्री मांगों पर त्रिपक्षीय वार्ता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के NTPC केरेडारी कोयला परियोजना परिसर में मजदूरों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से लंबित मुद्दों पर अहम त्रिपक्षीय वार्ता हुई। यह वार्ता राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन, बीजीआर कंपनी प्रबंधन और NTPC प्रबंधन के बीच हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में बात कर सहयोग की नई राह बनाई। बैठक में यूनियन की ओर से जोनल सचिव मोहम्मद जहूर, परियोजना अध्यक्ष हारून रशीद, सचिव विनय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष हाफिज अटारी, सागर दुबे सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे। बीजीआर कंपनी की ओर से श्रीनिवास राव, सत्यनारायण रेड्डी, गोपाल कृष्ण, जबकि एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से पी.के. परीदा और रवि कुमार ने भाग लिया।

यूनियन ने मजदूरों के हित में कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिसमें हाई पावर कमेटी के अनुरूप वेतन, नियुक्ति और पहचान पत्र। 50 हजार बोनस और आश्रितों के लिये मेडिकल सुविधा। आवास (क्वार्टर) और प्रदूषण नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम।विस्थापितों को एक एकड़ जमीन पर एक करोड़ मुआवज़ा और एक सरकारी नौकरी। स्थानीय स्तर पर 2 करोड़ तक के कार्य और परिवहन का ठेका। विस्थापित गांवों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवायें। बच्चों की शिक्षा के लिये स्कूल, माइनिंग कॉलेज, आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेज और स्टेडियम की स्थापना। हजारीबाग कॉलेज तक बस सेवा की सुविधा। NTPC प्रबंधन ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुये चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। मजदूरों ने इस पहल को स्वागतयोग्य बताया और उम्मीद जताई कि जल्द ही इन मांगों पर ठोस कार्यवाही होगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...