Kohramlive : इस बार दिवाली केवल रोशनी की नहीं, किस्मत के चमकने की भी रात होने जा रही है। 20 अक्टूबर को जब आसमान में दीपों की लहरें होंगी, तब ग्रहों की चाल भी चमत्कार लिख रही होगी, क्योंकि सूर्य, बुध और मंगल का अद्भुत त्रिग्रही योग बन रहा है। ये तीनों ग्रह जब तुला राशि में एक साथ आयेंगे, तो कई राशियों की जिंदगी में नया उजाला लेकर आयेंगे। कहते हैं, ऐसा संयोग भाग्य के दरवाजे खोल देता है और इस बार भाग्य मुस्कुरा रहा है तुला, धनु और मकर राशि वालों पर।
तुला राशि: आत्मविश्वास की लौ जलेगी, तरक्की के दीप सजेगें। इस दिवाली का योग आपकी ही राशि में बन रहा है यानी कि सफलता आपके आंगन में दीया जलाने आ रही है। आपका आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक दमक उठेगा।
कार्यक्षेत्र में मेहनत और क्षमता की तारीफ होगी, और वो काम जो लंबे समय से अधूरे थे, अब पूरे होंगे। सेहत मजबूत रहेगी, और जीवनसाथी की तरक्की से घर में खुशियों की मिठास घुल जायेगी। अविवाहित जातकों के लिये नये रिश्तों की शुरुआत का संकेत भी है।
मकर राशि: कर्म से चमकेगा भाग्य, करियर में बढ़ेगी रफ्तार। त्रिग्रही योग आपके कर्म भाव को आलोकित कर रहा है। इसका अर्थ है, मेहनत अब फल देगी, और कैरियर नई ऊंचाइयों को छुयेगा। सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये यह समय सफलता का संकेतक है। व्यवसायियों को नई डील और निवेश के मौके मिलेंगे। पिता के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और संतुलन, सम्मान और स्थिरता आपके जीवन की नई पहचान बनेगी।
धनु राशि: आय में वृद्धि, भाग्य का खजाना खुलेगा। त्रिग्रही योग आपके लाभ स्थान पर बन रहा है, यानी कि धन की बरसात होने वाली है। नई डील, पार्टनरशिप या निवेश से आकस्मिक लाभ संभव है। जो लोग शेयर बाजार या सट्टा कारोबार से जुड़े हैं, उनके लिये ये समय भाग्यवृद्धि का संकेत है। इनकम में बढ़ोतरी होगी और विदेश यात्रा या नये अवसर भी आपके कदम चूम सकते हैं।










