Ranchi, (Tamad )(Sandeep Banerjee) : मंगलवार की दोपहर तमाड़ की मिट्टी कुछ और ही रंग में रंगी थी। आसमान में लहराता तिरंगा, गूंजती देशभक्ति की नारेबाजी और आंखों में गौरव का सैलाब, ये जश्न था “ऑपरेशन सिंदूर” की शानदार सफलता और भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम का। भाजपा तमाड़ मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी की अगुवाई में रायडीह मोड़ से निकले तिरंगा जुलूस ने तमाड़ की सड़कों को देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। कारवां बढ़ता गया, ब्लॉक मोड़, कोठारी चौक, तमाड़ स्टैंड होते हुए डोरिया मोड़ पर जब जुलूस थमा, तो माहौल देश के वीर सपूतों के सम्मान में नतमस्तक था। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रांची जिला ग्रामीण भाजयुमो अध्यक्ष विवेकानंद जायसवाल ने भारत मां के लालों को नमन करते हुये कहा “ये तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, ये हमारी आन, बान और शान है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की असली ताकत की पहचान है।” उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, वरिष्ठ नेता समरेंद्र मुखर्जी, संतोष साहू, हीरालाल दास (आजसू), महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता देवी, भारती कुमारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सुरेंद्र साहू, सतनारायण महतो, शंकर सोनी, कैलाश महतो, उदय महतो, रामजीवन पातर, चंदन गुप्ता, मुकेश महतो, देवकुमार उरांव, भागीरथ स्वासी और दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
तमाड़ में निकला “तिरंगा जुलूस”, जश्न में डूबा इलाका… देखें वीडियो#ranchi #tamad #bjp #TirangaYatra #Jharkhand pic.twitter.com/WFNZ59s0om
— KohramLive (@KohramLive) May 20, 2025
इसे भी पढ़ें : अब झारखंड के इस गांव में भी बजेगी ट्रेन की सीटी
इसे भी पढ़ें : धनबाद की धड़कन, कोयलांचल का गौरव, CM ये बोल गये…
इसे भी पढ़ें : सीनियर IAS विनय कुमार चौबे भेजे गये जेल
इसे भी पढ़ें : पार्किंग नहीं तो गाड़ी नहीं, सरकार का बड़ा ऐलान
इसे भी पढ़ें : अब बिना अनुभव के नहीं मिलेगी जज की कुर्सी, CJI का फैसला… जानें
इसे भी पढ़ें : CM योगी बोले, एक भी जान गई तो घर में घुसकर मा’रेंगे…
इसे भी पढ़ें : 12 IAS, 6 IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट








