Kohramlive : मुंबई की गलियों में अब हर गाड़ी से पहले पूछी जायेगी, “तेरे पास जगह है क्या?” महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को एक ऐसा ऐलान कर दिया, जो गाड़ी खरीदने का सपना देखने वालों को पहले पार्किंग का सपना देखने को मजबूर कर देगा। अब बिना पार्किंग स्पेस के गाड़ी का नंबर नहीं मिलेगा। मंत्री सरनाईक ने यह भी खुलासा किया कि महाराष्ट्र अब पॉड टैक्सी सिस्टम लाने की तैयारी में है। नये वाहन का रजिस्ट्रेशन तभी होगा, जब खरीदार नगर निकाय से मिला पार्किंग सर्टिफिकेट दिखायेगा। गाड़ी खरीदने से पहले सोचना होगा, “कहां रखोगे इस गाड़ी को?” बढ़ती गाड़ियों की भीड़ और सिकुड़ती सड़कों के बीच पार्किंग की कशमकश सरकार तक पहुंच चुकी थी। अब इस नई नीति से उम्मीद है कि गाड़ियां कम होंगी और सुकून ज्यादा। वहीं, बिल्डरों को अब हर नये फ्लैट के साथ पार्किंग देना अनिवार्य होगा। डेवलपमेंट के नाम पर गगनचुंबी इमारतें नहीं, जमीन पर संतुलन भी जरूरी होगा। शहरी विकास विभाग ने कुछ खास लोकेशनों पर अंडरग्राउंड पार्किंग की तैयारी शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : अब बिना अनुभव के नहीं मिलेगी जज की कुर्सी, CJI का फैसला… जानें
इसे भी पढ़ें : CM योगी बोले, एक भी जान गई तो घर में घुसकर मा’रेंगे…
इसे भी पढ़ें : 36 अनुमंडलो में SDO की पोस्टिंग… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : 12 IAS, 6 IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट









