spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भाजपा कार्यालय में दिवंगत सेठी को दी गई श्रद्धांजलि

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दिवंगत भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी का पार्थिव शरीर आज राजधानी रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में लाया गया। पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय ने कहा कि झारखंड भाजपा ने एक समर्पित और सेवाभावी कार्यकर्ता को असमय खो दिया। दिन के 11.30 बजे दिवंगत नेता गुरविंदर सिंह सेठी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये लाया गया था। मौके पर मौजूद कई लोगों के आंखों में आंसू तक छलक आये। स्व सेठी ने लंबा संघर्ष कर एक मुकाम हासिल किया था।

श्रद्धांजलि देने वालों में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, विधायक नविन जायसवाल, आरती कुजूर, अजय मारू, ऊषा पांडेय, सुबोध सिंह गुड्डू, वरुण साहू, अमरदीप यादव, पवन साहू, शशांक राज, कमाल खान, लक्ष्मी चंद दीक्षित,शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, चुन्नू मिश्रा, रौशनी खलखो,माया सिंह,मंजुलता दुबे, शोभा यादव, संदीप वर्मा, बलराम सिंह,रमेश सिंह, सूरज चौरसिया, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, सांवरमल अग्रवाल, हरविंदर बेदी,अरविंद खुराना,बलबीर सलूजा, रविप्रकाश टुन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। इसके बाद हरमू मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे अस्मित सिंह द्वारा दी गई। घाट पर पूर्व CM अर्जुन मुंडा भी पहुंचे थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...