spot_img

आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने घेरा विधानसभा, जानिये क्‍या कहा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : आदिवासी-मूलवासी संगठनों के द्वारा आज विधानसभा का घेराव किया गया। विधानसभा घेराव का नेतृत्व पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, पूर्व विधायक अमित महतो, प्रेम शाही मुंडा, बबलू मुंडा, अभय भूट कुवर, शिव टहल नायक, आजम अहमद, कुंदरशी मुंडा ने किया। खतियान आधारित स्थानीय, नियोजन, उद्योग, भाषा नीति, आदिवासी मूलवासी छात्र नौजवानों को नौकरी मिले। वहीं ठेका पट्टा और व्यापार में भागीदारी की मांग सुनिश्चित करने के लिए संगठन के लोग सड़क पर उतरे और विधानसभा का घेराव किया। हरमू मैदान से शुरू होकर मार्च विधानसभा तक पहुंचा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि अलग झारखंड बनने के बाद हमारे पुरखों का सपना साकार नहीं हुआ। झारखंड में न बेरोजगारों को नौकरी मिली और न ही कारोबार। हेमंत सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है। हमलोग किसी भी कीमत पर बाहरी भाषा, संस्कृति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे इसके लिए हमें कोई भी आहुती देनी पड़े।
पूर्व एमएलए अमित महतो ने कहा कि झारखंड की जन भावनाओं को लेकर सरकार काम नहीं कर रही थी, इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा देकर खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग को लेकर सड़क पर उतरा हूं। अंतिम समय तक संघर्ष जारी रहेगा।

आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने घेरा विधानसभा
आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने घेरा विधानसभा

पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने कहा कि झारखंड सरकार का रिमोट कंट्रोल बाहरी शक्तियों के पास है। झारखंडियों के हक के लिए जन संघर्ष जरूरी है।

पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि 21 वर्षों में सिर्फ और सिर्फ बाहरियों का विकास हुआ है। यहां की सरकार भाषा-संस्कृति के साथ-साथ झारखंड के बालू, खनिज संपदा को पूरी तरह से बेच दिया है।
वहीं आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने झारखंड की भाषा को ही नहीं बल्कि यहां की सांस्कृतिक विरासत को भी समाप्त कर दिया गया है।केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासी मूलवासियों के हित में काम नहीं कर रही है।

आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने घेरा विधानसभा
आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने घेरा विधानसभा

आंदोलनकारी नेता आजम अहमद ने कहा पूर्वजों की कुर्बानी और बलिदान किसी हालत में बेकार नहीं जायेगी। जल, जंगल जमीन और नौजवानों के भविष्य के लिए पूर्वजों की लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ेंगे।
इस कार्यक्रम में तीर्थ नाथ आकाश, कुंदरसी मुंडा, विकास महतो, आजम अहमद, महान पुरोहित जगलाल पाहन, देवेंद्र महतो, पवन तिर्की, निरंजना हेरेज टोप्पो, सुबोध दांगी, अभय भुट कुंवर, सोमदेव करमाली, संजय मेहता, मनोज यादव, शिव टहल नायक, लाला महली, सुरेंद्र लिंडा, मुकेश भगत, प्रदीप कच्छप, प्रीतम लोहरा, दुर्गा कच्छप, सेलिना लकड़ा, सुप्रिया कच्छप, अमर मुंडा, प्रेम लिंडा, विकास सांगा, अनिल उरांव कच्छप, सकुंतला उरांव, सुरेश मुंडा, अशोक मुंडा, राजू मुंडा नायक, प्रवीन कच्छप आदि मौजूद रहे।

आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने घेरा विधानसभा
आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने घेरा विधानसभा

Read More : 2 मिनट वाली मैगी हुई महंगी, चाय की चुस्की के लिए भी चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत

Read More : टेस्‍ट सीरीज जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…

Read More : इस सप्‍ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें समय से काम, वरना…

Read More : तालाब में मिली एक शख्स डेड बॉडी, दो दिनों से था लापता

Read More : रामगढ़ में फिर हुआ भीषण हादसा, कंटेनर-बस की टक्‍कर के बाद

spot_img

Related articles:

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...