Ranchi : चडरी सरना समिति के बैनर तले आज गांवा देवती पूजा की गई। मुख्य पहान गुड्डू पहान ने कहा कि हर तीन साल में गांवा देवती पूजा की जाती है। यह पूजा पूर्वजों द्वारा परपंरागत व्यवस्था को देखते हुये की जाती है। इसमें काला रंग के भेड़ा की बलि दी गई, वहीं रंगवा मुर्गा, चरका मुर्गा, करिया मुर्गा, तांबी मुर्गी एवं देशी अंडा की बलि दी गई। वहीं, ग्राम देवता एवं पूर्वजों की पूजा-अर्चना की गई। गांव में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे, इसकी कामना की गई। रांची के लाइक टैंक रोड में आनंद होटल परिसर में यह पूजा की गई।
चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि हर मौजा के हर एक गांव में गांवा देवती पूजा की व्यवस्था आदि काल से पूर्वजों द्वारा की गई है। यह परपंरा उन्हें पूर्वजों से मिली। इस व्यवस्था को आज भी आदिवासी समाज रूढ़िवादी व्यवस्था को मानते हैं। मूल आदिवासियों की पहचान उसकी रूढ़िवादी व्यवस्था है। आदिवासी समाज अगर अपनी धर्म संस्कृति, रीति रिवाज पराम्परागत व्यवस्था रूढ़िवादी व्यवस्था को छोड़ता है तो स्वतः आदिवासीयता समाप्त हो जाती है। आने वाली नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति को बचाने की जरूरत है। इस पूजा कार्यक्रम में मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान गुड्डू पहान प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा, मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा, मुख्य रूप से पहान परिवार के जयराम पहान,छोटू पहान, बिल्टू पहान, राहुल पहान, भीम पहान, नकुल पहान, कांनती पहान, विकास पहान, गोवला पहान, सोमारी पहनाई, गुनिया पहनाई, संति पहनाई, रूनीया देवी, भारती देवी, मुन्नी पहनाई, दीपक मुंडा, रवि मुंडा, राजेश मुंडा,अशोक मुंडा, बादल लिंडा, रंजीत मुंडा, मंगल मुंडा,पनीर मुंडा सहित अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट में तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 346 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पूरी लिस्ट देखें
इसे भी पढ़ें : येलो अलर्ट पर रांची, आज इन इलाकों में बारिश…
इसे भी पढ़ें : चंपई सोरेन ने ली शपथ, हो सकते हैं दो डिप्टी CM…
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : बारिश के बाद बढ़ी कनकनी, कैसा रहेगा अगला चार रोज… जानें
इसे भी पढ़ें :महागठबंधन के विधायक नहीं जा सके हैदराबाद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :जीजा-साले की एक साथ दर्दनाक मौ*त… जानें
इसे भी पढ़ें :राजभवन से बाहर निकले चंपई सोरेन, क्या हुआ अंदर… जानें
इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में, रिमांड पर फैसला कब… जानें
इसे भी पढ़ें : कांके रोड का रूट डायवर्ट…






