spot_img

जाल बिछा था पुलिस के लिए, मा*रा गया निर्दोष सिंगराय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : मालिका कोचा जंगल की तरफ लकड़ी चुनने गया एक निर्दोष ग्रामीण सिंगराय पूर्ति लैंडमाइंस ब्लॉस्ट में मर गया। वह अपने साला के साथ लकड़ी लाने जंगल गया था। अचानक, ब्लॉस्ट हुआ जिसमें वह काल के गाल में समा गया। वह चाईबासा के कुईड़ा गांव का रहनेवाला था। आशंका जताई जा रही है कि यह लैंडमाइंस पुलिस के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छुपा कर गाड़ा गया था। बीते 20 नवंबर को भी एक निर्दोष ग्रामीण चेतन कोड़ा बम ब्लॉस्ट में मारा गया था। चाईबासा के टोन्टो थाना थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव में रहनेवाले चेतन कोड़ा का पांव गड़े बम के नीचे आ गया था, जिस कारण बम ब्लॉस्ट में उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस को टारगेट कर जहां-तहां जंगल और पहाड़ी इलाकों में शक्तिशाली बम छुपाकर गाड़ दिये गये हैं। गुजरे कुछ दिनों के अभियान में पुलिस ने एक सौ से ज्यादा आईडी बम बरामद कर उसे डिफ्यूज कर चुकी है।

बेहद गरीब था सिंगराय पूर्ति

काल के गाल में समा गये सिंगराय पूर्ति बेहद गरीब था। वह अपने साला के साथ मारादिरी गांव के पास मालिका कोचा जंगल में लकड़ी चुनने गया था। लैंडमाइंस की चपेट में आ जाने से वह लहुलूहान हो गया। धमाका होने पर सिंगराय का साला वहां से जान बचाकर भाग गया। इस घटना की फैली खबर के बाद चाईबासा पुलिस और CRPF के जवान सिंगराय पूर्ति की खोज में निकले। बुधवार को उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को उसका डेड बॉडी जंगल में मिला। मौके पर कई नक्सली पोस्टर भी मिले। पोस्टर में पुलिस के ऑपरेशन का कड़ा एतराज जताया गया है।

शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक जंगल में घुसने पर है पाबंदी

यहां याद दिला दें कि कोल्हान में बीते कई महीनों से माओवादियों को खत्म करने के लिहाज से ताबड़तोड़ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार नक्सली पोस्टर में आम लोगों को आगाह किया गया है कि शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक जंगल में घुसने से पाबंदी है। आदेश नहीं मानने वाले अपने जानमाल के नुकसान का स्वयं जिम्मेदार होगे। हालांकि इस संबंध में नक्सली कमेटी द्वारा किसी तरह का प्रेस बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं पुलिस के किसी अधिकारी ने भी कुछ नहीं कहा है।

पुलिस के पास खबर है कि माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, प्रमोद मिश्रा, अनल उर्फ पतिराम मांझी, असीम मंडल उर्फ मनोज, अजय महतो उर्फ बुद्धराम और मोछू के दस्ते के सदस्य कोल्हान इलाके में भ्रमणशील है।

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में भड़के लोग, दुखी बहन ने खुद को ज*लाने का किया प्रयास

इसे भी पढ़ें : दारू की दुकान में काम करने वाले दुखी, भयादोहन का इल्जाम

spot_img

Related articles:

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...