”चुनाव में पारदर्शिता सर्वोपरि, तालमेल ही सुरक्षा की कुंजी”

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ अहम बैठक कर कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुये झारखंड राज्य में तैनात सभी प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी सुनिश्चित करना है। झारखंड के 10 जिले बिहार राज्य की सीमा से सटे हैं।  ‘मिरर चेकपोस्ट’ स्थापित कर निगरानी को और कड़ा किया गया है। नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य प्रलोभनों की अवैध आवाजाही पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिया गया। छापेमारी के दौरान प्राप्त अवैध सामग्रियों के बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर कठोर कार्रवाई करने को कहा गया।

के. रवि कुमार ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव हमारा संकल्प है। इसके लिये सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार सतर्क निगरानी और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। कोई भी अवैध गतिविधि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके, इसके लिये सभी विभाग एकजुट होकर कार्रवाई करें। उन्होंने, सीमाओं पर सक्रिय निगरानी के लिये चेकपोस्टों को 24×7 कार्यशील रखने, बिहार से सटे क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों पर सघन छापेमारी करने, अवैध शराब भट्ठियों की सूचना साझा कर उन्हें ध्वस्त करने एवं नकदी और अन्य संदिग्ध सामग्री के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिये। बैठक में IG ऑपरेशन माईकल राज, वाणिज्य एवं कर विभाग के आयुक्त अमित कुमार, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के आयुक्त लोकेश कुमार मिश्रा, IG धनंजय कुमार, IG अश्विनी कुमार, नारकोटिक्स, टैक्स, वन विभाग के आला अधिकारी, युक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, देव दास दत्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...