Patna : सम्राट चौधरी सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुये एक दर्जन से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार पटना प्रमंडल को नया आयुक्त मिला है, जबकि पांच जिलों में नये DM की तैनाती की गई है। राजेश कुमार को पटना प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं मयंक बरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव और पंकज कुमार को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। विनय कुमार को वित्त विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। देखें पूरी लिस्ट
पांच जिलों में नये DM
* भोजपुर: मनेश कुमार मीणा
* बेगूसराय: रिची पांडेय
* सीतामढ़ी: तनय सुल्तानिया
* सिवान: विजय प्रकाश मीणा
* कैमूर: कुमार अनुराग













