Ranchi : रांची के ओरमांझी में बंद पड़ी तरंगनी बॉटलिंग शराब फैक्ट्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। जिला उत्पाद विभाग की टीम पुलिस बल के साथ फैक्ट्री पहुंची और सील हटाकर अंदर दाखिल हुई। इसके बाद जो तस्वीर सामने आई, उसने कई सवाल खड़े कर दिये। जांच के दौरान फैक्ट्री का सील किया गया शटर थोड़ा खुला मिला। टीम ने शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया और स्टॉक व सामानों का मिलान शुरू किया। यह प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री की पिछली बाउंड्री वॉल का हिस्सा भी टूटा मिला है। ऐसे में अंदर चोरी होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, उत्पाद विभाग ने देर रात तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।
गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले इसी फैक्ट्री में उत्पाद विभाग ने बड़ी छापेमारी की थी और परिसर को सील कर दिया गया था। इलाके के कुछ मजदूरों और फैक्ट्री से जुड़े लोगों का दावा है कि परिसर की निगरानी विभाग के एक कर्मचारी की देखरेख में होती थी। ऐसे में सील शटर खुला कैसे मिला, यह अब जांच का बड़ा विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पायेगा।
बंद पड़ी शराब फैक्ट्री पहुंची उत्पाद विभाग की टीम, फिर… देखें वीडियो #Ormanjhi #Ranchi #RanchiNews #Jharkhand #JharkhandNews #Tarangni #LiquorFactory #ExciseDepartment #ExciseRaid pic.twitter.com/2r1G4V6b6f
— KohramLive (@KohramLive) August 18, 2026








