Ranchi : रांची में मंगलवार सुबह भावुक तस्वीर देखने को मिली। JSSC CGL के जिन 1975 युवाओं ने कल तक प्रोजेक्ट भवन में ASO, CI और LDC के पदों पर काम किया, उन्हें आज सचिवालय के गेट पर ही रोक दिया गया। CM हेमंत सोरेन ने सोमवार को JSSC CGL नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया था। इसके अगले ही दिन चयनित कर्मी ड्यूटी पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया।
भारी बारिश के बीच सभी कर्मचारी मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गये। उनका कहना है कि न नौकरी पर आने से रोकने का कोई लिखित नोटिस मिला, न सेवा समाप्ति की औपचारिक सूचना। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे और 1975 चयनित अभ्यर्थियों के भविष्य पर जल्द स्पष्ट जवाब दे। सचिवालय परिसर में तनाव को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।








