Gumla : गुमला के औरापाट जंगल में बीती रात पुलिस ने ऐसा ऑपरेशन किया, जिसने JJMP के दोबारा पैर जमाने की साजिश पर बड़ा वार कर दिया। 5 लाख का इनामी सब-जोनल मेंबर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के साथ संगठन को फिर से खड़ा करने निकला था, लेकिन पुलिस ने जंगल में ही घेरकर उसे दबोच लिया। गुप्त सूचना मिलते ही चैनपुर की SDPO श्रुति (IPS) के नेतृत्व में विशेष अभियान शुरू हुआ। डुमरी थाना क्षेत्र के औरापाट जंगल में घेराबंदी की गई। कार्रवाई में JJMP के 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार हुये। इनमें एक सब-जोनल मेंबर, एक एरिया कमांडर और दो दस्ता सदस्य शामिल हैं।
कौन-कौन गिरफ्तार हुआ?
- रामदेव लोहरा — सब-जोनल मेंबर, 5 लाख का इनामी
- अरविंद नायक — एरिया कमांडर
- मुनेश्वर सिंह — JJMP सदस्य
- जितेंद्र लोहरा — JJMP सदस्य
पुलिस के मुताबिक, रामदेव लोहरा पहले पीपुल्स वार और फिर भाकपा (माओवादी) से जुड़ा रहा है। अब वह JJMP को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश में था।
जंगल से क्या-क्या मिला?
- AK-56 राइफल
- SLR राइफल
- सेमी-ऑटोमैटिक राइफल
- 7.65 एमएम पिस्टल
- देसी कट्टा
- 146 जिंदा कारतूस
- 9 मोबाइल फोन
- वॉकी-टॉकी
- Wi-Fi डोंगल
- नक्सली पर्चे
- एक मोटरसाइकिल

गिरफ्तार नक्सलियों से लगातार पूछताछ चल रही है। गुमला पुलिस का मानना है कि पूछताछ से JJMP के पुनर्गठन, सहयोगियों और आने वाली बड़ी साजिशों का खुलासा हो सकता है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
गुमला में AK-56 संग दबोचा गया इनामी नक्सली, 3 और अरेस्ट
#Jharkhand #JharkhandNews #GumlaPolice #NaxalOperation #JJMP pic.twitter.com/dDDHRmgPw5— KohramLive (@KohramLive) August 18, 2026








