Bihar : बिहार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। गृह विभाग ने 4 IPS और 2 DSP समेत कुल 6 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जारी आदेश के मुताबिक, IPS प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया SP बनाया गया है, जबकि IPS राजेश कुमार को नवगछिया का पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं IPS अवधेश दीक्षित को पुलिस मुख्यालय में SP (कार्मिक-एक) और IPS अजय कुमार पांडेय को मद्य निषेध एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का DIG बनाया गया है। DSP स्तर पर भी फेरबदल हुआ है। राम कृष्णा को कटिहार साइबर क्राइम से हटाकर बाढ़ (पटना) SDPO-1 बनाया गया है, जबकि आनंद कुमार सिंह को बाढ़ से हटाकर पटना हाईकोर्ट सुरक्षा में DSP की जिम्मेदारी दी गई है।


इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन पहुंचे हटिया विधायक के घर… जानें क्यों










