Bihar : बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 6 IAS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की। इनमें नवादा और कैमूर के उप विकास आयुक्त (DDC) भी शामिल हैं। 2011 बैच के IAS अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह को पशुपालन विभाग के निदेशक पद से हटाकर ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग… देखें लिस्ट
बिहार IAS ट्रांसफर लिस्ट
| क्रम | IAS अधिकारी | बैच | वर्तमान पद | नई जिम्मेदारी |
|---|---|---|---|---|
| 1 | उज्ज्वल कुमार सिंह | 2011 | निदेशक, पशुपालन विभाग | विशेष सचिव, ग्रामीण विकास विभाग |
| 2 | श्रीकांत शास्त्री | 2012 | पदस्थापन की प्रतीक्षा में | निदेशक, पशुपालन विभाग |
| 3 | विवेक रंजन मैत्रेय | 2017 | पूर्व जिलाधिकारी, सिवान | अपर सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग |
| 4 | नितिन कुमार सिंह | 2018 | पदस्थापन की प्रतीक्षा में | निदेशक, माध्यमिक शिक्षा |
| 5 | नीलिमा साहू | 2021 | DDC, नवादा | संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग |
| 6 | दिव्या शक्ति | 2022 | DDC, कैमूर | आयुक्त, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग |







