Ranchi : रांची पुलिस विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से, तथा सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स (NUSRL) के तकनीकी सहयोग से CWPOs के लिये “चाइल्ड साइकोलॉजी एंड कम्युनिकेशन” विषय पर Phase-II Training का आयोजन यू.सी. झा हॉल, न्यू पुलिस लाइन, रांची में किया गया। NUSRL CCR नरेंद्र शर्मा ने प्रशिक्षण की पृष्ठभूमि व उद्देश्यों को रखा। DSP के.वी. रमन ने बाल अधिकारों की सुरक्षा में गोपनीयता, सम्मान और सहयोगी वातावरण पर जोर दिया। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य ने बाल मनोविज्ञान, बच्चों से संवाद की पद्धति और POCSO पीड़ित बच्चों से आयु-उपयुक्त प्रश्न पूछने की तकनीक समझाई।
अभ्यासात्मक गतिविधियों जैसे “How Would a Child See You?” और Empathy Circle के माध्यम से अधिकारियों को संवेदनशीलता का अनुभव कराया गया। शाहिद इकबाल ने बच्चों से संवाद, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और छोटे बच्चों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया। यूनिसेफ के गौरव ने CWPOs के सामने आने वाली चुनौतियों और प्रभावी संचार की रणनीतियों पर समूह चर्चा कराई। कार्यक्रम के अंत में डा. तबरेज आलम ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और बाल-अनुकूल पुलिसिंग को व्यवहार में लाने के लिये प्रेरित किया।












