spot_img

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मैदान में जोश हो, आंखों में जीत की चमक हो और दिल में खेल भावना, तो हर मुकाबला खास बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को रांची से सटे हुटुप-ओरमांझी स्थित शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में देखने को मिला, जहां हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।महाविद्यालय परिसर में “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” की भावना के साथ अलग-अलग इंडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रशिक्षुओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खेल के मैदान से लेकर इनडोर मुकाबलों तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान शिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने हॉकी के इस महान खिलाड़ी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि मेजर ध्यानचंद केवल भारतीय हॉकी के सितारे नहीं थे, बल्कि उनका जीवन अनुशासन, समर्पण, मेहनत और देश के प्रति प्रतिबद्धता की ऐसी मिसाल है, जो आज भी युवाओं को प्रेरणा देती है।

टेबल टेनिस से शतरंज तक, हर खेल में दिखा जोश

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर महाविद्यालय में कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इंडोर खेलों में टेबल टेनिस, शतरंज, लूडो, कैरम एवं आउटडोर खेलों में  खासकर रस्साकशी और भारोत्तोलन में प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा था। पूरे आयोजन में टीमवर्क, सहयोग, अनुशासन और आपसी सौहार्द की भावना सबसे बड़ी जीत बनकर सामने आई। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से नियमित खेलकूद और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने महाविद्यालय परिसर में ओपन जिम स्थापित करने की परिकल्पना भी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं और शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को ध्यान में रखते हुये ऐसी सुविधा विकसित की जा सकती है, जिससे परिसर में ही नियमित व्यायाम और बेहतर स्वास्थ्य के लिये अनुकूल माहौल तैयार हो। कार्यक्रम के सफल आयोजन और समन्वय में सहायक व्याख्याता डॉ. परमिंदर कौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निर्देशन में महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. विनीता कुमारी, सुश्री अमृता रॉबर्ट, डॉ. नितेश कुमार सुमन, डॉ. सरिता कुमारी, सुश्री प्रियंका राज मुंडा, डॉ. अभिलाषा कुमारी, डॉ. प्रतिभा कुमारी, श्री अरुण नायक और सुश्री रिया कुमारी समेत महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षु एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम…

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम…

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम…

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम…

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम…

इसे भी पढ़ें :

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, सप्ताह के शुरू में मिलेगी गुड न्यूज…

Kohramlive : सितंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के...

‘सॉरी’ कहना आसान, माफी मांगना मुश्किल… जानें क्यों

Kohramlive : ‘सॉरी’ कहना इतना आसान, लेकिन ‘मुझे माफ...

नेपाल में 800 मीटर ग्लेशियर टूटने का खौफनाक VIDEO वायरल…

Kohramlive : पहाड़ शांत था, बर्फ अपनी जगह जमी...

रांची में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात बवाल…

Ranchi : राजधानी रांची में लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली...

रांची में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 8 पॉजिटिव…

Ranchi : राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू के मामलों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: