spot_img

दो महीने तक पूरी नहीं जायेगी ट्रेन… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ओडिशा के पूरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के चलते रेलवे ने राउरकेला-पूरी एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार यह बदलाव 15 मार्च से 15 मई तक लागू रहेगा। इस दौरान ट्रेन पूरी स्टेशन तक नहीं पहुंचेगी और बीच रास्ते में ही यात्रा समाप्त व शुरू करेगी। ट्रेन नंबर 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस, यह ट्रेन अब खुर्दा रोड जंक्शन रेलवे स्टेशन तक ही जायेगी। खुर्दा रोड से पुरी के बीच इसका परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। ट्रेन नंबर 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस, यह ट्रेन अब पुरी स्टेशन के बजाय खुर्दा रोड से अपनी यात्रा शुरू करेगी और राउरकेला तक जायेगी। पुरी से खुर्दा रोड के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना इस बदलाव को ध्यान में रखकर ही बनायें। पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब खुर्दा रोड से पुरी तक की यात्रा बस, टैक्सी या अन्य स्थानीय साधनों से पूरी करनी होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशा मतलब खुशहाल परिवार की बर्बादी…

Garhwa : कभी-कभी कुछ बातें सीधे दिल में उतर...

‘तरंग’ ने गांव के बच्चों की आंखों में जगाई IIT-NEET की चमक…

Hazaribagh : करीब दस महीने पहले NML पकरी बरवाडीह...

दिल्ली में CM हेमंत सोरेन बोले, भविष्य गढ़ेगा झारखंड…

Delhi : झारखंड अब केवल कोयला, लौह अयस्क और खनिजों...

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...