spot_img
spot_img

Train Journey अब बनेगा ‘राजसी,’ आराम ऐसा कि सफर लगे छोटा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अब Train Journey और भी खास होने जा रही है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव तैयार कर लिया है। रेल मंत्रालय ने साफ कर दिया है—अब ट्रेन सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि एक बेहतर अनुभव बनेगी। आधुनिक डिजाइन के कोच तैयार किये जा रहे हैं, जहां आराम और सुरक्षा दोनों का खास ख्याल रखा गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, सीटें अब पहले से ज्यादा आरामदायक होंगी। लाइटिंग, वेंटिलेशन और साफ-सफाई, सब कुछ अपग्रेड होगा। खासतौर पर लंबी दूरी के यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। रेलवे अब सबसे ज्यादा शिकायत वाले हिस्से, टॉयलेट, पर बड़ा दांव खेल रहा है।

इसे भी पढ़े :11 अंचलों में नये CO की प्रतिनियुक्ति… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : आज यहां चलेगी आंधी तो इन जिलों में पड़ेंगे ओले… जानें

Train Journey में मॉडर्न टॉयलेट की सुविधा

नये शौचालय ज्यादा साफ, टिकाऊ और यूजर-फ्रेंडली होंगे। पानी की बचत और बेहतर हाइजीन के लिये नई तकनीक जोड़ी जा रही है। अमृत भारत एक्सप्रेस के कोचों में खास डिजाइन देखने को मिलेगा, पीवीसी फ्लोरिंग, नई रेक्सीन सीटें, फोल्डेबल स्नैक टेबल, परदे और मॉडर्न टॉयलेट। एक समान रंग संयोजन से कोच अंदर से शानदार और सुकूनभरा लगेगा। इन कोचों में HL-3 फायर सेफ्टी स्टैंडर्ड का इस्तेमाल किया गया है। मॉड्यूलर डिजाइन अपनाया गया है, मतलब जरूरत पड़ने पर कोच के हिस्से आसानी से बदले जा सकेंगे। इससे समय भी बचेगा और खर्च भी कम होगा।

इसे भी पढ़े :सिनेमा का Superstar अब चुनावी मैैदान में, कितने संपत्ति के मालिक, जानें…

इसे भी पढ़े :Smartphone : अप्रैल महीने में उतरेंगे 6 नये धांसू फोन, जानें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...