spot_img

रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हा’दसा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : एक हाईवा ट्रक(JH01DQ3386) ने एक स्कूटी(JH01AU3466) को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लड़कियां जख्मी हुई हैं। स्कूटी पर एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। स्कूटी सवार रामपुर से सिदरौल जा रहे थे वहीं हाईवा ट्रक सिदरौल से रामपुर की तरफ आ रहा था। तभी रास्ते में रांची-टाटा मुख्य मार्ग प्लांडू में यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान 19 साल के कौशल खलखो के रूप में हुई। वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी युनिवर्सिटी में BA फर्स्ट ईयर का छात्र था। मृतक के पिता निषुष खलखो सिविल कोर्ट में वकील हैं। घायल लड़कियों में से एक कौशल की क्लासमेट है। वहीं खबर लिखे जाने तक दूसरी की पहचान नहीं हो पाई थी। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। रिम्स में इनका इलाज चल रहा है। खबर है कि पिकनिक जाने की बात कहकर ये लोग घर से निकले थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...