Delhi : दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस और NDRF मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक 14 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं, तीन छात्रों के शव मिले। पुलिस ने बताया कि लाइब्रेरी बंद होने के समय, जब छात्र बाहर निकल रहे थे, तभी तेज़ प्रेशर से पानी बेसमेंट में भर गया। बेसमेंट में फंसे छात्रों की कुल संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाइब्रेरी से बाहर निकलने का एक ही गेट है और बेसमेंट से निकलने के लिए भी एक ही सीढ़ी है। एक चश्मदीद छात्र ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज़ था कि सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो रहा था और महज 2-3 मिनट में पूरे बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया। बचाव कार्य में रस्सियों का उपयोग किया गया, लेकिन गंदे पानी के कारण रस्सियां दिखाई नहीं दे रही थीं। पुलिस ने कोचिंग संचालक और कॉर्डिनेटर को हिरासत में लिया है और घटना की जांच जारी है। गौरतलब है कि बीते कल दिल्ली में जोरदार बारिश हुई थी।
दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, “कल बहुत ही दुखद घटना हुई… जैसी ही घटना की जानकारी मिली मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। वहां पर NDRF की टीम बचाव अभियान कर रही थी। दु:ख की बात है कि इस घटना में 3 बच्चों की मौत हो गई। मैंने कमिश्नर MCD को एक पत्र लिखा है जिसमें वो संस्थान जो MCD के क्षेत्राधिकार में आते हैं और वहां पर कानून के विरोध बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चल रहे हैं उस पर सख्त कार्रवाई हो। अगर इस मामले MCD अधिकार शामिल मिलते हैं तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो….अगर ऐसे गैर कानूनी तरीके से कोचिंग सेंटर चल रहे हैं तो उस पर कार्रवाई होगी…और अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी…ऐसे समय में हमें आरोप-प्रत्यारोप नहीं करना चाहिए बल्कि कार्रवाई करनी चाहिए। ”
#WATCH ओल्ड राजिंदर नगर, दिल्ली: डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्द्धन और अतिरिक्त डीसीपी सचिन शर्मा ओल्ड राजिंदर नगर पहुंचे। जहां कल कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से 3 यूपीएससी अभ्यर्थियों की जान चली गई थी। pic.twitter.com/xBzTE7FiH2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024
#WATCH दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर घटना पर दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, “कल बहुत ही दुखद घटना हुई… जैसी ही घटना की जानकारी मिली मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। वहां पर NDRF की टीम बचाव अभियान कर रही थी। दु:ख की बात है कि इस घटना में 3 बच्चों की मौत हो गई। मैंने कमिश्नर MCD को… pic.twitter.com/PrNhOVELrz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024
इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें
इसे भी पढ़ें :मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक बरसी कृपा, हेमंत कैबिनेट में कई अहम फैसले
इसे भी पढ़ें :वोटर लिस्ट में कल से अपना नाम ऐसे चेक करें
इसे भी पढ़ें :जेलर सस्पेंड, वजह चौंकाने वाली…
इसे भी पढ़ें :अब Bar and Restaurant में ”इनकी” नो एंट्री
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर प्लान बनते ही बाहर बरसी गो’लियां… जानें
इसे भी पढ़ें :रंगदारी नहीं मिलने पर फा’यरिंग और घर में मा’रा ब’म
इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला : अग्निवीरों के लिये बेहतरीन मौका… जानें