spot_img

रांची में दर्दनाक हा’दसा, मां-बेटी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कांके इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। स्कूल जा रही एक मां और उसकी मासूम बेटी को तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कांके थाना क्षेत्र के जोड़ा पुल के पास हुई, जहां रिनपास (RINPAS) में नर्स के पद पर कार्यरत रश्मि कश्यप अपनी बेटी को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि मां-बेटी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मृतका रश्मि कश्यप कांके के चूड़ी टोला इलाके में रहती थीं, जबकि उनके पति अफ्रीका में कार्यरत हैं। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कांके थानेदार और डीएसपी वन अमर कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश में जुट गये। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती बरती जाये और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...