spot_img
spot_img
spot_img

छठ को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, यहां नहीं चलेगा ऑटो-टोटो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : महापर्व छठ को लेकर रांची ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। छठ पूजा 27 और 28 अक्टूबर को मनाई जायेगी। भीड़ को देखते हुये ट्रैफिक पुलिस ने मालवाहक और भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। 25 से ज्यादा स्थानों पर ट्रैफिक जवान तैनात रहेंगे। वहीं सभी प्रमुख तालाबों व डैम पर एक अफसर की तैनाती की गई है।

कब और कहां भारी वाहनों पर रोक?

27 अक्टूबर: सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक

28 अक्टूबर: भोर 2 बजे से दोपहर 1 बजे तक
इन दौरान भारी वाहन केवल रिंग रोड के माध्यम से रूट किये जायेंगे।

छोटे वाहनों और ऑटो-रिक्शा के लिए नियम

27 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक – छोटे मालवाहक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 27 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक (कांके) से राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। फिरायालाल चौक से चडरी तालाब और जेल चौक से फिरायालाल जाने वाले सभी मार्ग वाहनों के लिए होंगे पूरी तरह बंद। जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों को थोड़े समय के लिए डाइवर्ट या बंद किया जा सकता है।

पार्किंग व्यवस्था (प्रमुख घाटों/तालाबों के अनुसार)

क्षेत्रपार्किंग की व्यवस्था
रणधीर वर्मा चौक – हटनिया तालाबनगर निगम पार्क के सामने रोड किनारे
SSP आवास चौक – हटनिया तालाबरोड किनारे
राम मंदिर – कांके डैम मार्गCMPDI, गांधी नगर, रॉक गार्डन
शालीमार बाजार – छठ तालाबशालीमार बाजार
शहीद मैदान – छठ तालाबशहीद मैदान
जेल चौकरोड किनारे
लालपुर यातायात थानारोड किनारे
सर्जना चौक – बड़ा तालाबसर्जना चौक से फिरायालाल पार्किंग
चुटिया – स्वर्णरेखा नदीसरस्वती शिशु मंदिर बगल
बनस तालाब (चुटिया)सड़क किनारे
किशोरगंज – बड़ा तालाबसड़क किनारे
देवेंद्र मांझी चौक, निवारणपुरपार्किंग उपलब्ध

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...