कोहराम लाइव डेस्क : टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर एसयूवी (SUV)को भारत में 6 जनवरी को लांच किया जाना है। यह प्रीमियम एसयूवी बड़े दमदार लुक और ढेर सारे नये फीचर्स से लैस होकर आ रही है। लांच से पहले हाल ही में इसे सड़क पर स्पॉट किया गया है।
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : हर किसी को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन
देखा जा चुका है सड़कों पर टेस्ट करते
2021 Toyota Fortuner Facelift के साथ Toyota Fortuner Legender वेरिएंट की भी लांचिंग की सूचना है। इसे कुछ समय पहले भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा जा चुका है। टोयोटा इंडिया ने आधिकारिक तौर पर यह एलान कर दिया है कि भारत में फॉर्च्यूनर SUV को 6 जनवरी को लांच किया जाएगा। ऐसे में ये वर्जन 2021 फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट और 2021 फॉर्च्यूनर लीजेंडर होंगे।
दोनों किनारों पर फॉग लाइट्स
Toyota Fortuner Legender के डिजाइन में इस बार कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। इसमें फुल एलईडी हेडलैंप, पतली ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट ग्रिल, बड़े एयर डैम और दोनों किनारों पर फॉग लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इसमें 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील और रियर में अपडेटेड बम्पर भी दिया गया है। लीजेंडर मॉडल में ड्यूल टोन ब्लैक व मरून इंटीरियर का ऑप्शन दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :बिहार के पूर्व राज्यपाल सरदार बूटा सिंह का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक
9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
Fortuner Facelift को जहां नौ वेरिएंट्स के विकल्प में लाया जाएगा, Legender मॉडल को सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध किया जाएगा। इसमें 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा होगा, जो एंड्रॉयड ऑटो व ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा।
500 एनएम का टॉर्क जेनरेट
फॉर्च्यूनर लीजेंडर के इंजन की बात करें तो इसमें पहला 2.8-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन और दूसरा 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। इसका डीजल इंजन 201 बीएचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा, वहीं पेट्रोल वेरिएंट 164 बीएचपी की पॉवर और 245 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा।
इसे भी पढ़ें :लेवी वसूलने पहुंची महिला उग्रवादी समेत दो को पुलिस ने दबोचा
Toyota Fortuner की शुरुआती कीमत 32 लाख
टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट और लीजेंडर की कीमत के बारे में अगर बात करें तो नयी फॉर्च्यूनर की शुरुआती कीमत 32 लाख रुपये हो सकती है, तो वहीं फॉर्च्यूनर Legender की कीमत 41 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। बाकी की जानकारी टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी की लॉन्चिंग पर ही पता चलेगी।












