spot_img

राजधानी में मूसलाधार बारिश शुरू, 13 जिलों में अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के 13 जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। शहर में तेज गर्जन, मूसलाधार बारिश और हवाओं ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुये अगले 1 से 3 घंटों तक भारी बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें रांची, धनबाद, खूंटी, बोकारो, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, गढ़वा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल है।

IMD की चेतावनी

  • पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें

  • सुरक्षित स्थानों में शरण लें

  • किसान खेतों में जाने से बचें

  • मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें

इस साल झारखंड में मानसून काफी मेहरबान रहा है। 1 जून से 11 सितंबर के बीच राज्य में 1061.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से करीब 19% ज्यादा है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...