Ranchi : रांची जिला प्रशासन के लिये 13 जून की दोपहर कुछ खास थी, संघर्ष और सफलता की कहानी का दिन था। समाहरणालय सभागार में आयोजित समारोह में परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाली मेहनत की बेटियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि “तुम बेटियां सिर्फ अंक नहीं लातीं, तुम घर का अंधेरा चीर कर उजाला लाती हो। जो बनने का सपना देख लिया है, अब उसे पूरा कर के दिखाओ।” DC ने बेटियों के माता-पिता को भी सम्मानित किया और बोले, विकट हालात में भी शिक्षा की लौ जलाये रखना ही असली जीत है। शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया गया। DC ने हरेक टॉपर से बातचीत कर उनका सपना और संकल्प जाना। टॉपर को मोमेंटो दिया गया।
जिन्होंने जिले का नाम रौशन किया
विज्ञान की दुनिया से: जिया श्रीवास्तव, पिता गौतम कुमार श्रीवास्तव। 94.6%, जिला में प्रथम, राज्य में चौथा स्थान, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा।
मुस्कान कुमारी, पिता – महेन्द्र प्रसाद, साइंस में ही दूसरा नाम, लेकिन मुस्कान कॉमर्स में भी टॉपर, दोहरा धमाका।
कला की कोमलः अनन्या पॉल, पिता – नवीन पॉल, 92.6%, जिला में प्रथम, राज्य में पांचवां स्थान, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की ही एक और रत्न।
व्यापारिक समझ की धड़कन: मुस्कान कुमारी, पिता – जितेन्द्र साव, 94.2%, वाणिज्य संकाय में जिला टॉपर, राज्य में पांचवां स्थान, योगदा सत्संग महाविद्यालय की चमकती मोती।




