spot_img
spot_img
spot_img

डर गया टॉप कमांडर, फिर क्या हुआ, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : टॉप पांच नक्सली कमांडर के मारे जाने के बाद रीजनल कमांडर इंदल गंझू सरेंडर कर गया। इंदल पर 15 लाख रुपये का इनाम था। कभी पलामू, चतरा और लातेहार में आतंक रहा इंदल गंझू 69 केस में वांटेड था। खबर है कि इनामी नक्सली इंदल गंझू ने पटना में सरेंडर कर दिया है। टॉप कमांडर गौतम पासवान और अजित उर्फ चार्लीस के मारे जाने के बाद संभावना जताई जा रही थी कि इंदल गंझू या मनोहर गंझू को माओवादी मध्यजोन का टॉप कमांडर बनाया जा सकता है। इंदल गंझू के सरेंडर कर देने से संगठन को करारा झटका लगा है। आत्मसमर्पण कर देने वाला इंदल गंझू मूल रूप से गया के इमामगंज का रहनेवाला है। उसके खिलाफ केवल पलामू के हरिहरगंज, मनातू, और नौडीहा बाजार में सबसे ज्यादा केस दर्ज है। उसके सरेंडर कर देने की फैली खबर के बाद पलामू पुलिस की एक टीम पटना के लिये रवाना हो चुकी है। पुलिस उसकी पूरी जीवन कुंडली खंगाल कर लाने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि बीते 3 अप्रैल को चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एनकांउटर में माओवादियों के पांच टॉप कमांडर को मार गिराया था। इसके बाद से संगठन के छोटे-बड़े नक्सलियों में खौफ है। मोस्ट वांटेड इंदल गंझू को भी यह अंदेशा था कि उसे भी पुलिस खोज निकालेगी। उसका भी वहीं अंजाम होगा, जो उनके टॉप कमांडर का हुआ। इसके बाद ही उसने सरेंडर कर दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उसने ऐसा कानून के एक पहरूये की सलाह पर किया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पारा 42 के पार, इस दिन होगी बारिश!

इसे भी पढ़ें : बर्दाश्त न कर सका बेवफाई, कर डाला बड़का कांड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बैसाखी मेले के दौरान बड़ा हादसा, मची चीख पुकार…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची के ऑटो चालक का ओरमांझी में हुआ यह हाल

इसे भी पढ़ें : बेंगलुरु पहुंचे ऋषभ पंत, ट्रेनिंग सेशन में टीम को दी खास सलाह

इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...