कोहराम लाइव डेस्क: दुनिया की सर्वाधिक चर्चित कंपनी Google हमें अनेक प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है। गूगल के तमाम एप्स डाउनलोड कर हम उसकी सुविधाएं प्राप्त करते हैं। कंपनी 24 फरवरी को देर रात से अपने एक पॉपुलर एप Google Play Music बंद करने जा रही है। इसके बाद इसकी सेवा कोई नहीं ले सकेगा। हां, यह महत्वपूर्ण है कि आप इसके बैकअप को प्राप्त करने का तरीका जान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
यूजर्स को दे दी गई है जानकारी
गूगल ने अपने सभी यूजर्स को यह जानकारी दे दी है कि 24 फरवरी के बाद कोई भी इस एप को यूज नहीं कर पाएगा। गूगल अपने मुख्य सर्वर से भी इस ऐप को डिलीट करने जा रहा है। 24 फरवरी के बाद इस एप से कोई भी डेटा रिकवर नहीं हो सकेगा।
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद
इस प्रकार प्रप्त कर सकते हैं बैकअप
सबसे पहले ब्राउजर में जाकर music.youtube.com/transfer टाइप करना होगा। अब यहां ट्रांसफर के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। डेटा ट्रांसफर होने पर नोटिफिकेशन जारी होगा। इस प्रकार आप इस डेटा को Youtube Music एप में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।












