spot_img
spot_img
spot_img

ISSF विश्व कप फाइनल में तोमर ने सिल्वर मेडल झटके…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी के उभरते सितारे ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने अपने डेब्यू ISSF विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुये 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। इस उपलब्धि के साथ ऐश्वर्य उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गये हैं, जिन्होंने विश्व और महाद्वीपीय चैंपियनशिप के सभी संभावित मेडल सेट पूरे कर लिये हैं। गोल्ड मेडल चेक गणराज्य के जिरी प्रिव्रात्स्की ने 414.2 के बेहतरीन स्कोर के साथ जीता, जबकि ओलंपिक चैंपियन लियू युकुन को ब्रॉन्ज मेडल मिला। क्वालिफिकेशन चरण में ऐश्वर्य ने 595 का जबरदस्त स्कोर दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया। वह केवल चीन के टियान जियामिंग से पीछे रहे, जिन्होंने 598 का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। दूसरी ओर, भारत की सिफ्ट कौर समरा (महिला 3 पोजीशन) और मनु भाकर (महिला 25 मीटर पिस्टल) क्वालिफिकेशन पार नहीं कर सकीं।

फाइनल में ऐश्वर्य की धाक

फाइनल में ऐश्वर्य ने शुरुआत घुटने टेकने की पोजीशन से की और 102.8 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद प्रोन पोजीशन में उन्होंने लगातार सटीक निशाने लगाते हुये 52.9 और 52 के शानदार शॉट्स दागे और दूसरे स्थान पर पहुंच गये। स्टैंडिंग पोजीशन में उन्होंने जिरी प्रिव्रात्स्की की बढ़त को कई बार चुनौती दी। अंतिम चरण में ऐश्वर्य ने 10.6 का जोरदार शॉट लगाकर दबाव बनाये रखा, लेकिन प्रिव्रात्स्की ने बढ़त संभाले रखी और गोल्ड जीत लिया। ISSF फाइनल में यह सिल्वर मेडल ऐश्वर्य के शानदार करियर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। उनकी निरंतरता, धैर्य और प्रदर्शन ने भारतीय निशानेबाजी को विश्व मंच पर एक बार फिर गौरवान्वित किया है। ऐश्वर्य का सफर उपलब्धियों से भरा है, मसलन, वर्तमान एशियाई चैंपियन, पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन, दो बार के ओलंपियन एवं विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल करना। यह जीत न सिर्फ ऐश्वर्य के आत्मविश्वास को नई उड़ान देगी, बल्कि आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की उम्मीदों को भी मजबूती देगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...