spot_img
spot_img
spot_img

आज 27 दागियों के वास्ते फरमान, देखें किसका-किसका है नाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में आज चौथे रोज दागी किस्म के 27 लोगों के लिए पुलिस प्रशासन ने फरमान जारी किया है। आज रांची के 10 लोगों को जिला बदर करने का आदेश दिया गया है। वहीं, 17 लोगों को रोज थाने में हाजिरी लगाने को कहा गया है। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आज यह आदेश दिया। लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की कोई खलल न पड़े, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले भी तीन लिस्ट जारी की जा चुकी है। पहली लिस्ट में पांच लोगों को जिला बदर किया गया था। पांच लोगों को थाना में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया था। वहीं, दूसरी लिस्ट में पांच लोगों को जिला बदर और आठ लोगों को हर रोज थाने में हाजिरी लगाने को कहा गया था। तीसरी लिस्ट में आठ लोगों को जिला बदर और पांच लोगों को थाने में हाजिरी लगाने को कहा गया था। अब तक कुल 68 लोगों का नाम जारी किया जा चुका है। आज जिनके लिये फरमान जारी किया गया है… जानें

इन्हें किया गया जिला बदर

  1. रिंकू कुरैशी उर्फ गुलाम दस्तगीर
  2. मो. सेराज उर्फ अन्नु
  3. मो मोबीन उर्फ छोटका
  4. राजाराम चौहान उर्फ बुल्लू
  5. चिंटू बड़ाईक उर्फ संदीप बड़ाईक उर्फ छर्रा
  6. मिथिलेश महतो
  7. तस्लीम खान
  8. मो. आफताब
  9. मुन्ना उरांव उर्फ संतू उरांव
  10. सकलदीप बड़ाईक

इन्हें थाने में हाजिरी लगाने का आदेश

  1. चन्दरु कुमार सिंह उर्फ चन्दरु उर्फ चंदन कुमार सिंह
  2. मनीष गोप
  3. खुर्शीद अख्तर उर्फ़ खुर्शीद खान
  4. रोहित चौरसिया उर्फ रोहित कुमार चौरसिया
  5. मो. यासीन
  6. मो. कलाम उर्फ रोहित उर्फ बैगन
  7. सूरज कुमार साहू
  8. रंथू उरांव
  9. विजय चौरसिया
  10. उमेश करमाली
  11. कार्तिक मुण्डा
  12. जियाउल अंसारी
  13. कुंदन कुमार
  14. कनीलाल साहू
  15. मनोज राम चौबे
  16. राकेश कुमार सिंह उर्फ डिंपू सिंह
  17. विनोद गोप उर्फ वीनू गोप

इसे भी पढ़ें : रीमिक्स फॉल घूमने गये रांची के युवक की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : BJP ने पवन सिंह को पार्टी से निकाला… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : मंत्री आलमगीर से ED की पूछताछ रहेगी जारी, कब तक… जानें

इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, राजधानी में टल गई अनहोनी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...