spot_img
spot_img

महाटीकाकरण की शुरुआत आज, झारखंड में 4800 लोगों को लगेगा टीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : शनिवार 16 जनवरी से पूरे देश में महाटीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है। झारखंड में भी 48 केंद्रों पर कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों में तैयारी पूरी कर ली गई है। रांची में सीएम हेमंत सोरेन टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। टीका लेने वालों से सीएम बात भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें : चरित्रहीन बता विवाहिता के काटे ब्रेस्ट, प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, फिर…

राज्य के सभी जिलों में शनिवार को पहले दिन दो केंद्रों पर टीके की लॉन्चिंग होगी। जिसमें पूरे राज्य भर से 4800 लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। रांची के सिविल सर्जन विजय बिहारी प्रसाद ने बताया कि पहले दिन 200 हेल्थ वर्कर्स को टिकट दिया जाएगा। झारखंड में होने वाले पहले चरण के टीकाकरण के लिए 1 लाख 40 हजार हेल्थ वर्करों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहला डोज के 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। टीका देने के आधा घंटा से 45 मिनट तक टीका लेने वाले व्यक्ति पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखेगी। इस दौरान देखा जाएगा कि टीका लेने वाले व्यक्ति को कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा है, अगर ऐसा है तो उन्हें तुरंत एएफआई सेंटरों में भर्ती कराया जाएगा, जहां उनका इलाज किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इतना ही नहीं टीकाकरण के बाद भी लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। शारीरिक दूरी और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़ें ओरमांझी हत्याकांड : मोस्ट वांटेड बेलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे, खोलेगा कई राज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...