spot_img

मजदूरों को पैसा देने के लिए बैंक से निकाले थे इतने रुपये, उच्चकों ने कार से उड़ाया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित मोराबादी मैदान में एक शिक्षिका अपनी कार से उतर कर बेलपत्र खरीद रही थी। इसी दरम्‍यान उचक्के शिक्षिका के कार में रखे एक लाख रुपए ले उड़े। शिक्षिका के बयान पर लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

सीसीटीवी फुटेज से उचक्‍कों की पहचान कर रही पुलिस

शिक्षिका ने बताया कि वह कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रुपये निकाल कर घर जा रही थी। मोराबादी पहुंचने के बाद वह कार से उतरी और बेलपत्र खरीदने लगी। कार का दरवाजा खुला था। रुपये से भरा बैग कार की पिछली सीट पर रखा हुआ था। बेलपत्र खरीद कर शिक्षिका कार में लौटी तो देखा कि बैग गायब है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उचक्‍कों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मजदूरों को पैसा देने के लिए बैंक से निकाले थे रुपये

लालपुर पुलिस ने बताया कि शिक्षिका के घर में काम चल रहा है। मजदूरों को पैसा देने के लिए उन्‍होंने बैंक से रुपये निकाले थे। शिक्षिका जब तक रुपये लेकर घर पहुंचती, उसके पहले अपराधी ले उड़े। अपराधियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

Read more:ऐसी निर्मम हत्या… पुलिस वालों की भी कांप गई रूह…

Read more:जानें Whatsapp के तीन नए फीचर्स और करें Try

Read more:CSP से दिनदहाड़े लूट, इंचार्ज को पिस्टल भिड़ा लूट लिए….

Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...