Kohram live desk: हाल ही में Whatsapp ने एक नया अपजेट जारी किया है जिसने वॉट्सएप को पूरी तरह बदलकर रख दिया है. आइये देखें यह नये फीचर्स क्या हैं और क्या आप इनका इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं…
कॉल्स में अपने आप जुड़ पाना
इस अपडेट से पहले वॉट्सएप पर होने वाली कॉल्स में दोबारा जुड़ने के लिए कॉल काटकर फिर शुरू करनी पड़ती थी. अब इस नये फीचर में अगर आपको कॉल की शुरूआत में ऐड किया गया है तो उसके बाद अगर आपकी कॉल कट भी जाती है या आप कॉल मिस कर देते हैं, आप उस कॉल में कभी भी जुड़ सकते हैं. गूगल मीट और ज़ूम के फीचर से मिलता हुआ फीचर वॉइस और वीडियो कॉल्स दोनों के लिए है.
Whatsapp : एंड्रॉयड – iOS – एंड्रॉयड
कोई भी इंसान जो एंड्रॉयड से iOS में या iOS से एंड्रॉयड पर शिफ्ट होना चाहता है उसे इस बात का डर रहता है कि कहीं उसके वॉट्सएप का डाटा कहीं उड़ न जाए. वॉट्सएप के अपडेट में यूजर्स की इस समस्या का भी समाधान है. वॉट्सएप के नये स्मार्ट स्विच फीचर से आप अपनी फाइल्स और चैट हिस्ट्री को बैकअप भी कर पाएंगे और किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में ट्रांसफर भी.
फोटोज-वीडियोज़ को केवल एक बार देख पाना
स्नैपचैट की तरह अब वॉट्सएप पर भी अगर आप किसी भी फोटो या वीडियो को इस फीचर के साथ किसी को भेजते हैं, तो सामने वाला उसे केवल एक बार देख सकेगा और वह दोबारा नहीं खुलेगा. किसी भी फोटो या वीडियो को सिलेक्ट करने पर भेजने से पहले व्यू वन्स का ऑप्शन आएगा जिसे अगर आपने चुन लिया तो फिर सामने वाला व्यक्ति इसे एक बार के बाद नहीं देख सकेगा. ऐसे और भी कई फीचर्स हैं जो वॉट्सएप के नये अपडेट में देखे जा सकते है. यह फीचर अब सभी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं.








