spot_img

बंगाल में TMC, असम-पुडुचेरी में बीजेपी, केरल में लाल सलाम और तमिलनाडु में DMK का डंका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : देश के चार राज्‍यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए चुनाव का परिणाम आ गया। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार सत्ता में वापस आई। टीएमसी ने बंगाल में बड़ी जीत हासिल की है। 200 से ज्‍यादा सीटों पर टीएमसी ने कब्‍जा जमाया जो बहुमत से काफी ज्‍यादा है। बंगाल में कभी एक छत्र राज करने वाला लेफ्ट का पत्‍ता ही साफ हो गया। वहीं तमिलनाडु में DMK ने सत्‍ता में वापसी की है। DMK ने अपने प्रतिद्वंद्वी और 10 साल से राज्य में शासन कर रही AIADMK को करारी शिकस्‍त दी है। वहीं असम में भाजपा की वापसी हुई है। 74 सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। वहीं केरल की बात करें तो वहां LDF ने शानदार प्रदर्शन किया है। LDF 97 सीटें जीतती नजर आ रही है।

Read More :पुलिस के हत्थे चढ़ी सेक्स रैकेट में शामिल भोजपुरी हीरोइन

बंगाल पर ममता का राज

बंगाल में एक बार फिर टीएमसी की सरकार बनेगी। हालांकि ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार गईं। मगर उनकी पार्टी ने बंगाल में एक बार फिर कमाल किया है। खबर लिखे जाने तक तृणमूल कांग्रेस 151 सीट जीत चुकी थी और 57 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं बीजेपी 52 सीटें जीतकर 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी।

असम में भाजपा की सत्ता वापसी

असम में बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ चुनावी किला फतह करने में कामयाब रही। इसके साथ ही वो कारनामा किया जो राज्य में कभी भी कोई गैर कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई। दरअसल, असम में पहली बार कोई गैर कांग्रेस सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आ रही है। असम में विपक्षी दलों के महाजोत के मुकाबले बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन (मित्रजोत) सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। इस गठबंधन में असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल शामिल थे। असम में बीजेपी 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिसमें 54 सीट का नतीजा भी आ चुका है।

Read More :कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार ने GST को लेकर की बड़ी घोषणा, ब्याज दरों और जुर्माने में दी गई राहत

केरल में वाम मोर्चा का कमाल

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CMP) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को शुरुआती रुझानों में खासी बढ़त मिल गई है। वह 84 सीटों पर आगे है तथा 9 सीटों पर जीत हासिल कर चुका है. जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. दो सीटें यूडीएफ हासिल कर चुका है.

तमिलनाडु में DMK का डंका

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil nadu Assembly election results) के लिए जारी मतगणना के रुझान में द्रमुक ने बढ़त बना ली है और सत्तारूढ अन्नाद्रमुक उससे पीछे है. विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को मतदान हुआ था. द्रमुक नीत गठबंधन 142 और अन्नाद्रमुक 88 सीटों पर आगे है.
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भाजपा ने कमाल किया है। 15 सीटों पर कब्‍जा जमाकर एक सीट पर बढ़त बनाए हुये है। वहीं कांग्रेस 8 सीटों में 7 सीट जीतकर 1 सीट पर बढ़त बनाए हुये है।

Read More :BREAKING : नंदीग्राम सीट से हारीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने इतने वोटों से हराया

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...